गौरैया संरक्षण के लिए वर्ल्ड नेस्ट बॉक्स वितरित करते वन विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। वन विभाग द्वारा गौरैया बचाओ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय गिजरौली व पूर्व माध्यमिक विद्यालय संटीकरा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वन दरोगा गुलवीर सिंह ने कहा कि हमारी नन्ही प्यारी गौरैया अनियंत्रित विकास और पर्यावरण संतुलन बिगड़ने के चलते पलायन कर रही है। यदि अब जागरूक नहीं हुए तो देर हो जाएगी। वन विभाग द्वारा दोनों विद्यालयों में बर्ड नेस्ट बॉक्स का वितरण किया गया। वन रक्षक ऋषि कुमार शर्मा ने बॉक्स लगाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान गीता देवी, सौनी शर्मा, रामकिशन कुशवाहा, चंद्रशेखर, प्रशांत शर्मा, रवेंद्र शर्मा, पदम सिंह, अश्वनी शर्मा, बीडी उपाध्याय, चंद्रप्रकाश शर्मा, मनीषा गर्ग आदि मौजूद थे।
गौरैया संरक्षण के लिए विद्यालयों में गोष्ठी
हाथरस। वन विभाग द्वारा गौरैया संरक्षण कार्यक्रम के तहत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमान चौकी, प्राथमिक विद्यालय हनुमान चौकी, प्राथमिक विद्यालय बरसै महमूदपुर में गौरैया बचाओ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा, प्रधानाध्यापिका कल्पना गौड़, मनीषा ग्रोवर ने गौरैया संरक्षण के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नीता कुमारी, प्रेमलता, उर्मिला देवी, यशोदा शर्मा, अनुपमा सिंह, अंजना तिवारी, सोरन सिंह, मुकेश कुमार, सुरेश चंद्र आदि मौजूद थे।