फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : 24 लाख मुर्गा-मुर्गियों के लिए वैक्सीन का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू से बचाव की कवायद कर रहे पशुपालन विभाग के सामने वैक्सीन का संकट आ गया है। जिले के 63 पॉल्ट्री फार्मों में मौजूद करीब 24 लाख मुर्गा-मुर्गियों के लिए बर्ड फ्लू की वैक्सीन का इंतजाम होना है। निजी कंपनी की वैक्सीन 1200 से 1500 रुपये तक है, जिसे लगवाने में पोल्ट्री फार्म संचालक पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन



अब निशुल्क वैक्सीन के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुपालन विभाग के निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र को पत्र लिखा है। इसमें अनुरोध किया गया है कि अन्य सरकारी वैक्सीन की तरह बर्ड फ्लू की वैक्सीन भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाए। विभाग की ओर से कहा गया है कि निजी कंपनी की वैक्सीन महंगी होने के चलते हर पॉल्ट्री फॉर्म संचालक के लिए खरीदना संभव नहीं है।
विज्ञापन


- निदेशक पशुपालन विभाग को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि वह अन्य वैक्सीन की तरह बर्ड फ्लू की वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराएं तो रोकथाम में आसनी होगी।
-डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें