फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: व्यर्थ न जाए गोबर, लगाया जाए बायोगैस प्लांट

Tue, 17 Jan 2023 07:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नोडल अधिकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशक सत्य प्रकाश पटेल ने मंडी समिति में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोबर के उपयोग के लिए बायोगैस प्लांट लगाने की बात कही।
विज्ञापन
नगर पंचायत गोशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के नोडल अधिकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण निर्देशक सत्य प्रकाश पटेल ने सोमवार को मंडी समिति में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोबर के उपयोग के लिए बायोगैस प्लांट लगाने की बात कही।

विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने गोवंश के गोबर के बारे में संचालकों से पूछताछ की। इसे लेकर उन्होंने सुझाव दिया कि गोवंश का गोबर व्यर्थ चला जाता है। इसके लिए बायोगैस का प्लांट लगाया जाए। इससे गोवंश के गोबर का उपयोग हो सके। सामाजिक व्यक्तियों से गोवंश के लिए भुस, चारे आदि के लिए सहयोग करने की बात कही है।

उन्होंने संचालकों को निर्देश दिए कि गायों का नियमित समय अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। सर्दी से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम रखे जाएं। गोशाला में 295 गोवंश हैं। इनमें से दो गोवंश का स्वास्थ्य खराब था। निरीक्षण के समय उपस्थित पशु चिकित्सक ने बताया कि दोनों गोवंश का स्वास्थ्य खराब है। इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान एडीएम मोहम्मद मोइनुल, अधिशासी अधिकारी मणि सैनी, जिला विकास अधिकारी अवधेश कुमार, एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें