फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुठभेड़ में बाइक लूटने का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, दो आरोपी फरार

Fri, 04 Apr 2025 05:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

करन सिंह अपने दोस्त की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल से अपनी मौसी के गांव जटोई जा रहे थे। करबन नदी के पास एक बाइक पर सवार बदमाशों ने खुद को एसओजी सिपाही बताकर उनकी बाइक लूट ली और फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बाइक लूट का आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान के हाथरस रोड पर 29 मार्च की दोपहर को हुई बाइक लूट की घटना में पुलिस ने 2 अप्रैल की रात को मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गांव सुसावली के निकट रजबहा पर चेकिंग के दौरान मुरसान पुलिस और स्वाट टीम को दो बाइकों पर तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर यह तीनों विपरीत दिशा में जाने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में देवेंद्र उर्फ देवकी पुत्र सतीशचंद्र निवासी गांव रहना थाना हाथरस गेट पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस 315 बोर, एक कारतूस का खोखा और लूटी हुई बाइक बरामद की गई है, जबकि उसके साथी पिंटू निवासी सरस थाना राया जिला मथुरा व पंजाबी सिंह निवासी गिलोंदपुर थाना मुरसान फरार हो गए। इन दोनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि करन सिंह पुत्र हरिओम सिंह निवासी रावत नगर कॉलोनी गढ़ी तमना थाना हाथरस गेट 29 मार्च को अपने दोस्त की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल से अपनी मौसी के गांव जटोई जा रहे थे। करबन नदी के पास एक बाइक पर सवार बदमाशों ने खुद को एसओजी सिपाही बताकर उनकी बाइक लूट ली और फरार हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें