फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक सवार युवकों ने की युवक पर फायरिंग, इलाके में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित हनुमानगढ़ बगीची के निकट के दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक ने गली में भागकर अपनी जान बचाई।बाद में हमलावर युवक हवा में फायरिंग करते हुए भाग गए। रविवार दोपहर दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

युवक और प्रत्यदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने चार-पांच राउंड फायर किए, पुलिस को मौके से एक खोखा मिला है। पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

हनुमानगढ बगीची के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि घटना के समय वह बगीची के निकट खड़े थे, तभी दो बाइकों पर सवार चार लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। वह डरकर गली में भागे तो उन्होंने तमंचे से फायर कर दिया, इसके बाद एक और फायर किया।

इसी बीच लोग एकत्र होने लगे तो हमलावर हवा में फायरिंग करते हुए बाइकों से चामड़ गेट की ओर भाग गए। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से फायरिंग की घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि एक दिन पहले भी एक युवक के साथ मारपीट की गई थी। घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है।



मोबाइल फोन से मिले पुलिस को अहम सुराग

फायरिंग कर भागने के दौरान एक आरोपी का मोबाइल फोन मौके पर गिर गया। मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। पुलिस मोबाइल फोन के जरिये आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ अहम सुराग मिले हैं।

हमलवारों की पहचान के लिए खंगाले 100 सीसीटीवी कैमरे

पुलिस ने हनुमान गढ़ बगीची से लेकर चामड़ गेट तक के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अब तक करीब 100 कैंमरों को खंगाल लिया है। इनमें हमलावर जाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही फायरिंग करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

योगेंद्र कृषण नारायण, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें