फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गोवंश से टकराकर बाइक सवार संविदाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद मार्ग पर कस्बे में स्थित पटा चौराहे के पास बुधवार रात बाइक सवार संविदा विद्युतकर्मी की गोवंश से टकराकर मौत हो गई। उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मृतक जितेंद्र (32) थाना चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर निवासी राजपाल के पुत्र थे और चंदपा बिजलीघर पर संविदा पर कार्यरत थे। वह बुधवार रात वह बाइक से अपने साथी के साथ मथुरा से लौट रहे थे, रास्ते में मुरसान-सादाबाद मार्ग पर पटा चौराहे के पास उसकी बाइक गोवंश से टकरा गई। गोवंश का सींग जितेंद्र की गर्दन में लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी नीलम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र के शव और नीलम को मुरसान सीएचसी भेजा। जहां से शव पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया।



सड़कों पर आवारा गोवंश का आतंक, जान गंवा रहे लोग



हाथरस। शहर हो या देहात सभी जगह निराश्रित गोवंशों का आतंक देखा जा रहा है। ये किसानों की फसलों को तो बर्बाद कर रही रहे हैं, जानलेवा हादसों की वजह भी बन रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन इन निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में भेजने का दावा कर रहा है, लेकिन जिधर भी चले जाओ सड़कों पर गोवंश घूमते नजर आ जाएंगे। इनसे फसल बचाने के लिए किसान रातों में जाग रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर विजय सिंह यादव ने बताया कि गोवंशों को संरक्षित करने के लिए ग्राम पंचायतों और निकायों में कार्य किया जा रहा है। जिले में 41 गोशाला हैं, जिनमें इन्हें भेजा जा रहा है।

केस- 1

हाथरस में हुई थी पुलिसकर्मी की मौत

आठ दिसंबर 2022 को अलीगढ़ रोड पर पराग डेयरी के निकट निराश्रित गोवंश ने पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल पुलिसकर्मी की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

केस- 2

निराश्रित गोवंश से टकराकर नाले में गिर गई थी कार

12 अप्रैल 2023 को सादाबाद-मुरसान रोड पर गोलपुरा के पास कार निराश्रित गोवंश से टकराकर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई थी, इसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई थी। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

केस-3

30 अगस्त 2024 को गोशाला रोड स्थित बाग बैनीराम बाग से टहलकर लौट रहे लोगों पर एक सांड़ ने हमला कर दिया था। इसमें गुड़हाई बाजार निवासी गिर्राज किशोर गुड़ वाले व मेंडू गेट निवासी संजय अग्रवाल घी वाले चपेट में आकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें