सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा रोड स्थित एक शीतगृह के सामने बाइक सवारों ने बृहस्पतिवार देर शाम फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। शीतगृह स्वामी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। फायरिंग करने वाले बाइक सवार सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
इसके बाद शीतगृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। बता दें, बीते कुछ दिनों में अज्ञात लोगों द्वारा क्षेत्र में कई बार फायरिंग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।