थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर बिजलीघर के निकट बाइक सवार युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी और रुपये छीनकर फरार हो गए। मारपीट में युवक घायल हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में घायल युवक का उपचार कराया।
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के विभव नगर निवासी विनोद कुमार नवीपुर से गुजर रहे थे। इस बीच बाइक सवारों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में विनोद घायल हो गए। पुलिस ने घायल विनोद का जिला अस्पताल में उपचार कराया। विनोद का आरोप है कि बाइक सवार उससे रुपये भी छीनकर ले गए। उन्होंने सदर कोतवाली में शिकायत की है। सदर कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा का कहना है कि मामला आपसी झगड़े का है। रुपये छीनने की बात निराधार है।