शनिवार की रात दो बजे एटा रोड स्थित गांव टोली के पास रोडवेज बजे तेज गति से अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। रास्ते में अचानक गायों के आ जाने के कारण चालक ने तीव्र गति से ब्रेक लिए।
इसके चलते पीछे से आ रही डीसीएम वाहन संख्या यूपी 16-एचटी 6922 तेजी से बस जा टकराई, जिससे इससे डीसीएम का क्लीनर देव सिंह पुत्र रामसनेही निवासी गांव रादकपुर बेवर मैनपुरी तेजी से सड़क पर जा गिरा और सिर टकरा जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तत्काल मैनपुरी इलाज के लिए ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन रामकुमार ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव का पोस्टमार्टम मैनपुरी में कर दिया गया है।