फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: ट्रैक्टर-ट्रोला ने बाइक में मारी टक्कर, मामा की मौत, भांजा घायल, परिवार में छाया मातम

Sat, 16 Aug 2025 11:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बाइक सवार मामा-भांजे दोनों गांव बनवारीपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रोला के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, भांजा शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बनवारीपुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रोला चालक ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। जिससे मामा की मौके पर मौत हो गई और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

विज्ञापन

 
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला मान निवासी शिवकुमार 16 अगस्त को अपने मामा अजय (35) निवासी सासनी गेट अलीगढ़ के साथ हसायन में एक रिश्तेदार से मिलकर गांव बनवारीपुर स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। बाइक सवार मामा-भांजे दोनों गांव बनवारीपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रोला के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

जिससे अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, भांजा शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल शिवकुमार को उपचार के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें