कैंटर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार चालक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव समामई के दो बाइक सवारों में एक कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रकाश पुत्र नंदराम एवं 24 वर्षीय आनंद पुत्र नाथूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रकाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनों ने कैंटर चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।