फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, गंभीर हालत में अलीगढ़ किया रेफर

Fri, 22 May 2026 06:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

स्वराज सिंह बाइक से जा रहा था। रास्ते में पीछे से तेज गति से आ रही ईको कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के समीप 22 मई सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


गांव रामपुर नगला चटोल निवासी 27 वर्षीय स्वराज सिंह किसी कार्य से बाइक से नावली लालपुर जा रहा था। रास्ते में पीछे से तेज गति से आ रही ईको कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि मामले की तहरीर आते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें