अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मोहब्बत अली को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रात एक बजे उनकी मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सासनी स्थित आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित पराग डेयरी के निकट अज्ञात वाहन ने 13 जून की रात करीब नौ बजे बाइक सवार मोहब्बत अली (30) निवासी बमेला हापुड़ को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रात एक बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई अब्दुल रहमान ने पिकअप वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।