फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 05 Jun 2024 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
संदीप का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में जीटी पर स्थित गांव गोपी चांदपुर के पास सोमवार की रात बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव टोली निवासी संदीप पुत्र दलवीर सिंह सोमवार की रात बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह जीटी रोड पर गांव चांदपुर के पास पहुंचे।



तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 35 वर्षीय संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार संदीप ने अपने पीछे पत्नी पूनम व दो मासूम बच्चों को बिलखते छोड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें