आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित हनुमान चौकी वन चेतना केंद्र के निकट बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे हाथरस की तरफ से जा रहे बाइक सवार देवेश (23) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की जेब में निकले आधार कार्ड से शव की पहचान हुई। पुलिस में घटना के बारे में परिजनों को सूचित किया। देवेश कुमार पुत्र रामनिवास निवासी आगरा रोड समस्तपुर कीरत जनपद अलीगढ़ अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल से अलीगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही वह हनुमान चौकी के निकट वन चेतना केंद्र के पास पहुंचे, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि हादसे में उनके पिता की भी मौत हो चुकी है। वह होमगार्ड थे, जबकि देवेश प्राइवेट नौकरी करते थे। संवाद