आकाश कुमार बघेल बाइक से गांव सूसामई में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। आकाश के साथ उसका पड़ोसी लकी बैठा हुआ था। जैसे ही आकाश गांव इनायतपुर मोड़ वाले कट के समीप पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए।
हसायन कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मथुरा-बरेली राजमार्ग पर 11 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे गांव इनायतपुर के मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
आकाश कुमार बघेल (20) पुत्र सियाराम 11 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे बाइक से गांव सूसामई में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। आकाश के साथ उसका पड़ोसी लकी पुत्र विनोद कुमार भी बैठा हुआ था। जैसे ही आकाश गांव इनायतपुर मोड़ वाले कट के समीप पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए।
हादसे की जानकारी किसी राहगीर ने डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ भिजवाया। आकाश ने वहां पहुंचते ही दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लकी को उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। आकाश की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
आकाश दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल सलेमपुर चौकी प्रभारी महावीर सिंह व कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार काे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।