सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
ग्राम समामई के निकट हाईवे पर बाइक से अलीगढ़ की ओर जा रहे लोगों को पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से अलीगढ़ ले जाने के क्रम में एक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, अभी तक किसी ने दुर्घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है।
ग्राम गोपालपुर भूतपुरा निवासी शिवचरन (60) पुत्र प्रेमसिंह व महेश बाबा (65) पुत्र बाबू सिंह रविवार की शाम करीब चार बजे अपनी बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वे गांव समामई फौजी ढाबा के निकट पहुंचे पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और बाइक में टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जाकर टकरा गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय शिवचरण की रास्ते में मौत हो गई।