फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक सवार युवक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार तीन युवकों की बाइक की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। हादसे में शहर के मोहल्ला नगला महताब निवासी जतिन (20) की मौत हो गई, उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया।
विज्ञापन

थाना पुलिस के मुताबिक शहर के नगला महताब निवासी अजय का बेटा जतिन अपने साथी विमल (18) और खैर के गांव चमन नगरिया निवासी कृष्ण के साथ बाइक से खैर से महताब नगला आ रहे थे। रास्ते में खैर की तरफ से ही आगे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा जा रहे चालक ने ट्रांसपोर्ट नगर के सामने गांव अमरपुर की तरफ अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली को मोड़ दिया, जिससे बाइक उससे टकरा गई। हादसे में जतिन की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के पास मिले आधार कार्ड से उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि बाइक को थाना परिसर में खड़ा कर दिया है फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें