फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 40 आंगनबाड़ी केंद्रों की शासन स्तर से मिली स्वीकृति, अब होगा निर्माण कार्य

Mon, 12 Feb 2024 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से इस वित्तीय वर्ष में 113 भवनों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर शासन स्तर से कार्रवाई शुरू की गई। शासन ने हाथरस जिले में इस वित्तीय वर्ष में 40 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण किए जाने के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन स्तर से हाथरस जिले में 40 आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गई है। जिले के 113 आगंनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण का प्रस्ताव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से शासन को भेजा गया था। धनराशि के आवंटन होते ही भवन निर्माण की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले के परिषदीय विद्यालयों के परिसर व ग्राम पंचायतों में सरकारी भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रस्ताव तैयार किए गए थे। अब तक यह भवन किराए के कमरों या परिषदीय विद्यालयों के अतिरिक्त कक्षों में संचालित हो रहे थे। इसे लेकर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से इस वित्तीय वर्ष में 113 भवनों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था।

इस प्रस्ताव पर शासन स्तर से कार्रवाई शुरू की गई। शासन ने जिले में इस वित्तीय वर्ष में 40 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण किए जाने के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है। अब शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। डीपीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि शासन से 40 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें