केशव अपनी मौसी के बेटे लोकेंद्र के साथ बाइक से बहन के घर जा रहे थे। जैसी दोनों नगला ताल के निकट पहुंचे, उनकी बाइक आगे चल रहे ई- रिक्शा से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए।
सासनी के नगला ताल के निकट 14 जुलाई रात नौ बजे एक बाइक आगे चल रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई और उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
केशव (28) निवासी नगला तरफी बाग हाथरस अपनी मौसी के बेटे लोकेंद्र (30) निवासी नगला बालजीत जलेसर के साथ बाइक से बहन के घर नया नगला जा रहे थे। जैसी दोनों नगला ताल के निकट पहुंचे, उनकी बाइक आगे चल रहे ई- रिक्शा से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए।
सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और उन्हें सीएचसी लाया गया। डॉ. अनंत कुमार ने केशव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृतक की बहन के परिवार के लोग अस्पताल आ गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, गंभीर रूप से घायल लोकेंद्र को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया है।