फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक की चेन पहिये में फंसी, 10 मीटर तक घिसटा युवक

Thu, 02 Jul 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सादाबाद क्षेत्र के ऊंचागांव (सुसाइन) में बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चेन अचानक पहिये में फंस जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और चालक 10 मीटर तक घिसता चला गया। जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन


ऊंचागांव (सुसाइन) निवासी सौरभ कुमार बुधवार शाम बाजार से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, जैसे ही वह राया मार्ग स्थित ऊंचागांव पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी बाइक की चेन अचानक पिछले पहिये में फंस गई। इससे संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। भाई मनोज कुमार ने बताया कि उसकी हालत चिंताजनक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें