फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बाइक पर अचानक गिरा बिजली का तार, धू-धूकर जली, बंदरों के कारण शॉर्ट सर्किट से तार टूटने की आशंका

Fri, 11 Sep 2026 09:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बंदरों के कारण शॉर्ट सर्किट होने से तार टूट कर बाइक के ऊपर गिर गया। जिससे बाइक में आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय बाइक के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
बिजली का तार गिरने से बाइक में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर से सटे ढकपुरा रोड पर शुक्रवार सुबह अचानक बिजली का तार टूटकर नीचे खड़ी बाइक पर गिर गया। तार के गिरते ही उसमें आग लग गई और देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि घटना के समय बाइक के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन


रिहायशी क्षेत्र में अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में रोष है। लोगों ने बिजली व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। जानकारी मिलने के बाद बिजली निगम ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

अधीक्षण अभियंता विद्युत अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया बंदरों के कारण शॉर्ट सर्किट होने से तार टूटने की आशंका है। मामले की पूरी जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें