सड़क दुर्घटना में ट्रक के नीचे फिसली बाइक
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
आगरा अलीगढ़ हाईवे पर मंगलवार की दोपहर हुए हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी ने भी दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे पराग डेयरी के निकट अलीगढ़ से आ रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक टकराकर ट्रक के अंदर घुस गई। ट्रक में फंसकर बाइक काफी दूर तक घसीटती चली गई। दुर्घटना में बाइक चालक सुमित कुमार शर्मा निवासी महमुदपुर बरसै गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। डर के मारे चालक व हेल्पर ट्रक छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
इधर, सासनी अलीगढ़ मार्ग पर जरैया मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक चालक विशाल पुत्र बनी सिंह निवासी मोहल्ला छिपैटी सासनी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विशाल मोटर साइकिल मिस्त्री है। और वह अपनी दुकान से बाइक की ट्राइल लेने अलीगढ़ की ओर जा रहा था। अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।