फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathars: डीएम लेने नहीं आए ज्ञापन, भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप भड़के, बोले-अब होगा आंदोलन

Sat, 04 Jan 2025 06:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही महापंचायत में ज्ञापन लेने के लिए जिलाधिकारी के आने की मांग को लेकर भानु प्रताप सिंह भड़क गए और इस बात पर अड़ गए कि अगर जिलाधिकारी स्वयं विज्ञापन लेने के लिए उपस्थित नहीं होते हैं तो अनिश्चितकालीन धरना होगा।
विज्ञापन
धरने पर बैठे भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस तहसील पर किसान महापंचायत में डीएम के ज्ञापन लेने न आने पर भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भड़क गए। भानु प्रताप सिंह किसानों सहित सदर तहसील के सामने ही धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले हाथरस तहसील सदर में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही महापंचायत में ज्ञापन लेने के लिए जिलाधिकारी के आने की मांग को लेकर भानु प्रताप सिंह भड़क गए और इस बात पर अड़ गए कि अगर जिलाधिकारी स्वयं विज्ञापन लेने के लिए उपस्थित नहीं होते हैं तो अनिश्चितकालीन धरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी सवा चार बजे तक ज्ञापन लेने नहीं आए तो हम सड़क पर आ गए हैं। अगर जिलाधिकारी अभी भी नहीं आते तो धरना अनिश्चितकालीन हो जाएगा। पूरे यूपी के लोग हाथरस में आएंगे। आवास से तहसील तक अगर जिलाधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आ सकते हैं तो अब उनके खिलाफ आंदोलन होगा। अभी तक तो बात डीएम की थी, फिर हम डीएम को हटवाने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को हाथरस में बुलाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें