फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तिरंगा ट्रैक्टर रैली के बाद भाकियू ने घेरा बिजलीघर

Sat, 12 Aug 2023 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ.मलखान सिंह और जिला संगठन मंत्री संजीव कुमार भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में शुक्रवार को भोजगढ़ी चौराहे से तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली की समस्याओं को लेकर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया और नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली सासनी-जलेसर रोड होती हुई तहसील पहुंची। वहां भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कीर्ति चौधरी को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें टूटी पड़ी हैं। कई बार समाधान दिवस में भी ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन आज तक निस्तारण नहीं हो पाया है। ज्ञापन में निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने, किसानों की फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने, किसानों का बिजली का बिल माफ किए जाने और 440 वोल्टेज में बिजली दिए जाने की मांग की।



इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। एसडीओ ने कार्यकर्ताओं को समझाकर आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत किया जाएगा। जोरावर सिंह, विमल कुमार, निहाल सिंह, ओमकार, दीपू ठाकुर, दिनेश चौधरी, इस्लाम खां, इकबाल खां, गिरीश कुमार, पप्पू सिंह, सनी कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें