फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शटर में आया करंट, महिला की मौत

Sat, 24 Jun 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी। उसी दौरान वह घर के बाहर कमरे में सामान लेने के लिए गई थी। जब रुक्मिणी ने कमरे का शटर खोला तो उसमें करंट आ गया। करंट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गई।
विज्ञापन
रुक्मिणी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव रत्मानगढी में शुक्रवार को भागवतकथा आयोजक की पुत्रवधू की करंट लगने से मौत हो गई। नेत्रपाल उपाध्याय शुक्रवार से गांव में भागवत कथा का आयोजन करा रहे थे। दो दिन पहने से ही गांव में पंडाल लगा कर व्यास गद्दी को तैयार कर दिया गया था।

विज्ञापन


नेत्रपाल उपाध्याय की पुत्रवधू रुक्मिणी(32) पत्नी राजकुमार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी। उसी दौरान वह घर के बाहर कमरे में सामान लेने के लिए गई थी। जब रुक्मिणी ने कमरे का शटर खोला तो उसमें करंट आ गया।

करंट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजनन आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। घटना से पहले परिवार के लोग भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर काफी उत्साहित थे। महिला कलश यात्रा में शामिल होने के लिए घरेलू कार्यों को जल्दी से निपटने में लगी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें