फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भाबी जी घर पर हैं के विभूति और प्रेम चौधरी सासनी में दो अप्रैल को, टाउनशिप का करेंगे उद्घाटन

Fri, 31 Mar 2023 07:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भाबी जी घर पर हैं के विभूति नारायाण और प्रेम चौधरी अलीगढ़ के रियल स्टेट कारोबारी व शेखर सर्राफ ग्रुप के प्रबंध निदेशक सुमित सर्राफ द्वारा सासनी में अलीगढ़्र-हाथरस रोड स्थित इंद्राणी गार्डन के निकट विकसित की जा रही टाउनशिप के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन
प्रेम चौधरी और विभूति नारायण मिश्रा - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय टीवी धारावाहिक भाबी जी घर पर हैं में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभा रहे अभिनेता आसिफ शेख व प्रेम चौधरी का किरदार निभा रहे विश्वजीत सोनी दो अप्रैल हाथरस के सासनी आ रहे हैं। दोनों एक टाउनशिप का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन




भाबी जी घर पर हैं के विभूति नारायाण और प्रेम चौधरी अलीगढ़ के रियल स्टेट कारोबारी व शेखर सर्राफ ग्रुप के प्रबंध निदेशक सुमित सर्राफ द्वारा सासनी में अलीगढ़्र-हाथरस रोड स्थित इंद्राणी गार्डन के निकट विकसित की जा रही टाउनशिप के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। यह जानकारी सुमित सर्राफ ने दी। 
विज्ञापन


सुमित सर्राफ ने बताया कि अमरूदों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात सासनी में गुआवा सिटी के नाम से एक आवासीय योजना शुरू करने जा रहे हैं। 20 एकड़ में विकसित इस टाउनशिप में 50 फुट चौड़ा मुख्य एंट्री गेट होगा। 40 फुट एवं 30 फुट की इंटरनल सड़कें होंगी।  अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम एवं शहरी विद्युतीकरण के साथ-साथ आधुनिक जिम, मंदिर, हरे पार्क व दुकानें भी होंगी। 
विज्ञापन


यहां एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का गुआबा का पार्क भी होगा। इसमें विभिन्न किस्मों के अमरूद लगाए जाएंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान अलीगढ़ माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी व गणतंत्र गुप्ता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें