फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अधिकारों को पहचानकर जागरूक बनें महिलाएं

Sat, 09 Mar 2019 03:19 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत महिलाओं को सम्मानित करतीं अतिथि।
विज्ञापन
विश्व महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स और जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन पांच के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आगरा रोड स्थित रामेश्वरम बगीची परिसर में नारी सशक्तीकरण पर सेमिनार आयोजित हुई। इस मौके पर जुझारू काम करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस सेमिनार में पूर्व प्रधानाचार्य और समाजसेविका ऊषा गुप्ता ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं तरक्की कर रही हैं। महिलाओं को और ज्यादा शिक्षित करने की जरूरत है। हम सभी लोग अपनी बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएं। शालिनी वार्ष्णेय ने कहा महिलाएं अपने को कमजोर नहीं समझें। देश के निर्माण में महिलाओं का काफी योगदान है। समाजसेविका अनु विमल ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को अपने आप पहचानें।

बच्चों को अच्छे संस्कार दें। बच्चों की पहली गुरू मां ही होती है। पूर्व डायट प्रवक्ता इंदिरा जायसवाल ने सेमीनार में कहा कि आज भी महिलाएं अपने अधिकारों से काफी वंचित हैं और वह डरी हुई रहती हैं। महिलाएं अपने अंदर से डर को निकालें और अपने अधिकारों को खुद हासिल करें। नीलम वार्ष्णेय ने काव्य पाठ करते हुए नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। अध्यक्षता करते हुए जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्पेशल कमेटी सदस्य बौ. बृजमोहन शर्मा ने कहा कि आज भारत की महिला किसी की मोहताज नहीं है।
विज्ञापन


लोकसभा में 33 प्रतिशत  आरक्षण बिल पारित हो गया। कुछ रूढ़ीवादियों ने इसमें अड़ंगा लगा रखा है। अगली लोकसभा में इस बिल को पारित कराने में पूरा जोर लगाया जाए। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन पांच के ब्रांच सचिव कपिल अग्रवाल ने अमर उजाला की इस मुहिम की बेहद तारीफ की। इस मौके पर कई जुझारू महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इनमें नजमा, सुनीता वर्मा, शांती देवी, सविता वर्मा, महेश्वरी देवी, बीना देवी भवानी देवी आदि को सम्मानित किया गया।

जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल, जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली, जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली की पदाधिकारियों व अन्य महिलाओं का स्वागत भी किया गया। संचालन मधु शर्मा ने किया। इस मौके पर एकता अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, तृप्ती बंसल, सुमन लता अग्रवाल, सुनीता बंसल, सीमा गोयल, सोनिका बंसल, सोनल अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, इंदू शर्मा, निशा अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, सुनीता अरोड़ा, रेखा सिंघल, शालिनी वार्ष्णेय, प्रीती वार्ष्णेय, मंजूलता वार्ष्णेय, मधुवाला, पूजा वार्ष्णेय, ऋतु गोयल, कविता, मीनू सूरी, प्रभुदयाल दीक्षित, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, दीपक रफी, श्याम बाबू चिंतन, शालिनी शर्मा, आशा शर्मा आदि मौजूद थीं।

काफी महिला-पुरुषों ने भरे शपथ पत्र
नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और उनके चेहरे पर आत्म विश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करते हुए सतत सक्रिय रहने की ये भी वचन बद्धता है। अमर उजाला अपराजिता शपथ पत्र मौके पर मौजूद महिला व पुरुषों ने भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें