फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन को पीटा, जेई से की अभद्रता

Tue, 02 Apr 2019 12:33 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। नगला जलाल स्थित बिजलीघर पर सोमवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि ग्रामीणों ने वहां मौजूद लाइनमैन की पिटाई कर दी और उसे घसीटते हुए बाहर तक ले आए। ग्रामीणों ने मशीनों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद हंगामा करने वाले लोग कासगंज रोड स्थित बिजलीघर पर भी पहुंच गए और वहां जेई से अभद्रता कर दी। बीच-बचाव में आए लाइनमैन से भी मारपीट की गई। इस मामले में जेई ने छह नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दोपहर में नगला जलाल बिजलीघर में काम चल रहा था। तभी गांव नगला जलाल के काफी लोग वहां आए और वहां काम कर रहे लाइनमैन हुकुम सिंह को घसीटते हुए बिजलीघर से बाहर ले आए। उसके साथ मारपीट कर दी। अन्य कर्मचारियों को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया गया। इसके बाद ये लोग कासगंज रोड स्थित बिजलीघर पर आ गए। जेई पंकज के साथ अभद्रता करने लगे। लाइनमैन रतन सिंह ने बीच-बचाव करना चाहा तो उसे पीट दिया गया। जेई के कार्यालय में रखे कागज फाड़कर नष्ट कर दिए गए।

इसके बाद ये लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने गांव निवासी गुड्डू, श्यामवीर, भूरा, मद्रासी उर्फ डीएम, बिल्ला, बिल्ला और 10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। रिपोर्ट में घटना के कारण का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि एसडीओ देवेंद्र कुमार का कहना है िक किसी कनेक्शन के एस्टीमेट को लेकर विवाद था। इसी वजह से कुछ लोगों ने हंगामा किया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें