फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद की दावेदारी के लिए प्रत्याशी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत सल्हैपुर चंदवारा में प्रधान पद की दावेदारी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें शौकत अली घायल हो गया। पीड़ित ने इसकी तहरीर थाने में दी थी। मंगलवार की देर रात पुलिस ने एसपी के आदेश पर इस मामले में पांच लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
पंचायत चुनावों में ग्राम पंचायत सल्हैपुर चंदवारा की प्रधान पद की सीट को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। सीट आरक्षित होते ही शौकत अली ने प्रचार शुरू कर दिया। इस ग्राम पंचायत में सल्हैपुर, चंदवारा एवं जरीपुरा तीन गांव आते हैं। ग्राम पंचायत के पिछले दो चुनावों में गांव जरीपुरा में प्रधानी रही है।
विज्ञापन

जरीपुरा निवासी यही चाहते हैं कि इस बार के चुनावों में भी प्रधान उनके ही गांव का और समुदाय का कोई व्यक्ति हो। इसी के चलते धर्मेंद्र उर्फ ढोला, देवेंद्र उर्फ नैहना, दीपू, प्रवीन व उसके भाई देवेंद्र कुमार ने शौकत अली को उसके ही गांव में पकड़ लिया और धुनाई कर दी।
पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस हेल्प लाइन नंबर पर एवं स्थानीय पुलिस को पिटाई के दौरान ही सूचना दी लेकिन दोनों की ओर से किसी ने कोई सुनवाई नहीं की और न हीं मदद के लिए आए। जब वह बेहोश हो गया तब वह आरोपी उसे छोड़ कर चले गए। पीड़ित का कहना है कि ढोला एवं उसका भाई नैहना अपराधी प्रवृत्ति के हैं, प्रवीण एवं देवेंद्र पूर्व प्रधान के पुत्र हैं।
विज्ञापन

इसी डर से कोई इनके खिलाफ नहीं बोलता। होश आने के बाद जब वह जलेसर रोड पुलिस चौकी पर गया तो वहां भी उसे कोई नहीं मिला जिसके बाद उसने एसपी से गुहार लगाई। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने उक्त पांचों लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें