फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में घर में घुसकर पड़ोसी को छत पर घसीटा, मौत

विज्ञापन
5 झंगा झोटी में मृत हरीशंकर फाईल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस (सिकंदराराऊ)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद में रविवार की रात घर के बाहर रंगबाजी करने से मना करने पर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो उन्होंने पड़ोसी के घर पर पथराव किया उसके बाद घर के एक वृद्ध को घसीटते हुए दूसरे की छत पर ले गए। जिससे वृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन रात में ही उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में सुनील पुत्र हरिशंकर ने बताया कि मोहल्ला निवासी श्रीकांत पुत्र प्यारे लाल, रंजीत पुत्र प्यारे लाल और प्यारे लाल रविवार की रात उनके घर के सामने आकर रंगबाजी करते हुए गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर वे और ज्यादा उग्र हो गए और घर पर पत्थर फेंकने लगे। यह देख घर के बाहर इकट्ठा हुए लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन वे नहीं माने। डर के मारने हमलोगों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद भी वे नहीं माने और छत के रास्ते तीनों घर में घुस गए। सुनील ने बताया कि छत पर पहुंच कर उन्होंने मेरे पिता से धक्का मुक्की की और उन्हें घसीटते हुए दूसरी छत पर ले गए जिससे वे बेहोश हो गए। रात में ही उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां कि उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध की मौत से मोहल्ले में मातम पसर गया। सीएचसी पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोतवाली भेज दिया। कोतवाल डीके सिसौदिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें