फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड में रहें लेखपाल, मौके पर जाकर करें समस्या का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम अंजलि गंगवार ने लेखपालों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने लेखपालों से स्पष्ट रूप से कहा कि वह जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगी। यदि ऐसा पाया गया तो निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि लेखपाल फील्ड में रहें और मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करें।
एसडीएम ने लेखपालों को निर्देश दिए कि जनता की समस्या का त्वरित गति से निदान हो। तहसील में लेखपाल स्तर पर काफी शिकायतें हैं, जिनका समाधान समय से नहीं हो रहा है। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि जो भी शिकायती पत्र आए, उसका सभी लेखपाल मौके पर पहुंचकर निस्तारण करें। बिना मौके पर जाए निस्तारण कदापि न करें। अधिक से अधिक फील्ड में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या के समाधान के मौके के फोटो भी व्हाट्स एप करें। उन्होंने कहा कि एक शिकायत को लेकर बार-बार कोई भी व्यक्ति तहसील के चक्कर न काटे। यदि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर नायब तहसीलदार सतेंद्र सिकरवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें