फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे की बारिश में जलभराव से जूझा शहर

Fri, 15 Jul 2016 11:19 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माया टाकीज के निकट नाले में गिरी बाइक को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। शुक्रवार की दोपहर दो घंटे हुई तेज बारिश से एक बार फिर सफाई इंतजामों की कलई खुल गई। नाले-नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण पूरा शहर पानी-पानी हो गया। नालों की सफाई के लिए पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। लोगों में जलभराव की समस्या को लेकर पालिका अधिकारियों के प्रति भारी रोष व्याप्त है। लोगों का आक्रोश कभी भी सड़कों पर आकर फूट सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आई दो घंटे बारिश से शहर के मोहनगंज, पंजाबी मार्केट, बंगाली गली, बैनीगंज, रामलीला मैदान, बागला मार्ग, हलवाई खाना, गली भुर्जियान, मधुगढ़ी, मुरसान गेट, नगला तुंदला, लेबर कॉलोनी, आगरा रोड, अलीगढ़ रोड, गंगाधर गली, मुरसान गेट, बाला पट्टी, श्रीनगर, रमनपुर, भूरा नगला रोड सहित काफी क्षेत्रों में जलभराव हो गया। मानसून में गंदगी और जलभराव की समस्या में अपने-अपने क्षेत्रों की समस्या लेकर लोग नगरपालिका में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जलभराव के चलते व्यस्त मार्गों पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर उन्हें एक-एक फीट पानी से होकर निकलते देखा गया। दोपहिया वाहनों के भी आधे-आधे पहिए पानी में डूब गए, जबकि कुछ वाहन पानी में बंद हो गए, जिनमें वाहन चालकों को धक्का लगाते देखा गया। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें