फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज: पंडाल में बैरिकेडिंग लगना शुरू, रंगाई-पुताई के बाद हो रहा सजावट का काम

Mon, 25 Aug 2025 05:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मेले से पहले नगर पालिका ने शहर की कई सड़कों को सीसी बनाकर दुरुस्त कर दिया है। यह सभी सड़कें मेला परिसर की ओर जाती हैं। चामड़ गेट चौराहे से मस्जिद वाला चौराहा, नयागंज से मस्जिद वाला चौराहा, चक्की बाजार, भूरापूरी आदि सड़कों को सीसी बनाया गया है।
विज्ञापन
रेवती मैया पंडाल में शुरू किया जा रहा झूले आदि लगाए जाने का काम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मेला श्री दाऊजी महाराज के 114वें आयोजन को लेकर किला परिसर में रंगत आ रही है। मेला पंडाल में बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही खेल तमाशे वालों की संख्या में इजाफा हो गया है। पड़ोसी जिलों से तमाम दुकानदार यहां पहुंच गए हैं और अपनी दुकानें सजाने लग गए हैं।

विज्ञापन


दाऊजी मेला परिसर में अब तैयारियों का दौर अंतिम चरण पर है। मेला पंडाल व दंगल अखाड़े में बैरिकेडिंग लगा कर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। रंगाई पुताई आदि का काम भी लगभग पूरा हो गया है। अब यहां सजावट का काम शुरू हो गया है। जिसकी शुरूआत मंदिर प्राचीर से लाइट लगाए जाने से की गई है। मेला पंडाल में मौत का कुआं, नाव का झूला आदि लगाए जाने का काम किया जा रहा है। वहीं दंगल की ओर डिस्को झूला, आसमानी झूला के अलावा वैरायटी शो के लिए भी तैयारी की जा रही हैं। लगातार मेला परिसर में खेल तमाशे वालों के साथ अन्य दुकानदार आकर अपनी दुकानें तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से किला परिसर जाने वाली सड़कें हुईं दुरुस्त
मेले से पहले नगर पालिका ने शहर की कई सड़कों को सीसी बनाकर दुरुस्त कर दिया है। यह सभी सड़कें मेला परिसर की ओर जाती हैं। चामड़ गेट चौराहे से मस्जिद वाला चौराहा, नयागंज से मस्जिद वाला चौराहा, चक्की बाजार, भूरापूरी आदि सड़कों को सीसी बनाया गया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन रोड से माया टाॅकिज चौराहे तक आने वाली सड़क को इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाया गया है। ऐसे में अब मेला परिसर में आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

चंद दुकानों में सिमट जाएगा सौंदर्य प्रसाधन का बाजार

मेला श्री दाऊजी महाराज में महिलाओं के सामान की दुकानों के लिए अलग से बाजार है। इस बाजार में पहले 50 से अधिक दुकानें लगाई जाती थीं, लेकिन अब कचहरी परिसर का विस्तार होने के चलते जगह कम रह गई है। हालात यह है कि अब यहां चंद दुकानें ही लगाईं जा पा रही हैं। इसके लिए अब झाडियां साफ कर अलग से जगह निकाली जा रही है। जगह की कमी के कारण बाहर से आए दुकानदारों को दूसरी जगह खोजनी पड़ेगी।

दाऊजी मेला में महिलाओं के सामान के बाजार लगाने के लिए सबसे पहले दुकानदार आते हैं। यह दुकानदार मेला समापन के कई दिन बाद तक यहां रहते हैं। ऐसे में महिला बाजार में दुकान लगाए जाने की मांग अधिक रहती है, लेकिन इस साल यहां अधिक दुकान नहीं लगाई जा पा रहीं। जगह न मिलने के कारण यहां दुकानों की चौड़ाई कम कर दी गई है, वहीं दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। इस साल यहां 4500 रुपये प्रति फीट की दर से जगह दी जा रही है, जबकि पहले इसके दाम 3800 रुपये ही थे। वहीं अब काली टंकी के निकट झाड़ियां साफ कर यहां जगह निकाली गई हैं, जहां कई दुकानों को सजाए जाने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें