फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनावः जयप्रकाश को छह मतों से हराकर हुकुम सिंह बने अध्यक्ष

विज्ञापन
बार एसोसियेशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
स्थानीय बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में हुकुम सिंह बघेल ने अपने प्रतिद्वंदी जय प्रकाश गुप्ता को छह मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। बाकी अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं। बघेल ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य गरीबों को सस्ता न्याय दिलाना और बार व बैंच के बीच समन्वय स्थापित करना है।
विज्ञापन

निर्वाचित पदाधिकारियों का बार रूम में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शुक्रवार को सुबह दस बजे से बार के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए हुकम सिंह बघेल एवं जयप्रकाश गुप्ता के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा था। कुल 67 में से 66 मतदाताओं ने मतदान किया। हुकुम सिंह बघेल को 36 मत मिले, जबकि जयप्रकाश को 30 वोट मिले। चुनाव अधिकारी नरेश प्रताप सिंह एवं सहायक चुनाव अधिकारी अवनेश कुमार शर्मा ने हुकम सिंह बघेल को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया।
उपाध्यक्ष पद पर सत्यप्रकाश गोला, सचिव पद के लिए जितेंद्र कुमार, सह सचिव के लिए विजेंद्र सिंह बघेल को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव की प्रक्रिया ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन व सदस्य युवराज सिंह चौहान, गौरीशंकर गुप्ता, ओमप्रकाश गौतम ने पूरी कराई। बार रूम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर रनवीर सिंह पुंढीर, दिनेश कुमार चौहान, राजेश कुमार बघेल, प्रमोद कुमार बघेल, नरेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें