संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
दि बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अधिकांश पदों पर एक-एक नामांकन ही दाखिल हुआ है। सिर्फ सचिव पद के लिए तीन नाम निर्देशन पर दाखिल किए गए है। अंतिम दिन का नामांकन दाखिल होने के कारण सचिव पद पर मतदान होने के आसार पैदा हो गए है। वहीं, अन्य पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन रही है।
दरअसल तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष के पदों पर निर्वाचन होना था। चुनाव अधिकारी के अनुसार तीन दिन का समय नामांकन पत्र खरीद एवं जमा करने के लिए दिया गया था। जिनमें से उपाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र राजवीर सिंह का दाखिल हुआ है। अध्यक्ष पद पर छह नामांकन पत्रों की खरीद हुई थी। जिनमें से महेंद्र पाल सिंह का एक मात्र नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुआ है।
सचिव पद पर राजन सिंह, सतीश वागर, सुरेश कुमार सिंह ने दावेदारी पेश की है। जिससे घमासान की आशंका पैदा हो गई है। हालांकि अभी नाम निर्देशन पर वापसी का समय शेष है। सह सचिव पद पर मात्र मधुकर नगायच तथा कोषाध्यक्ष पद पर मधुसूदन सिंह, अंकेक्षक पद पर प्रशांत पाठक, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर गीतम सिंह ने दावेदारी पेश की है। सचिव पद को छोड़ कर शेष पदों पर निर्विरोध चयन होना तय है। हालांकि चुनाव अधिकारी ने अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की है।