फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: बैंक के हेड कैशियर पर आया ओटीपी, एक के बाद एक तीन मैसेज, 10 लाख खाते से कटे

Wed, 19 Mar 2025 10:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पंजाब नेशनल बैंक के हेड कैशियर के मोबाइल पर ओटीपी आया और फिर एक के बाद एक तीन मैसेज 10 लाख रुपये खाते से कटने के आए। इसकी जानकारी होने पर संजय के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की पंजाब नेशनल बैंक के हेड कैशियर से 10 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाना में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


हाथरस कोतवाली सदर के चक्की बाजार निवासी संजय जैन शहर के सादाबाद गेट स्थित पंजाब बैंक में हेड कैशियर हैं। 9 जनवरी की शाम को संजय शहर के एक डाॅक्टर के पास दवा लेने गए। इस दौरान उनके मोबाइल पर ओटीपी आया और फिर एक के बाद एक तीन मैसेज 10 लाख रुपये खाते से कटने के आए। इसकी जानकारी होने पर संजय के होश उड़ गए। 

उन्होंने तुरंत ही बैंक से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। बैंक में जाकर भी बातचीत की गई। जानकारी मिली कि कटे हुए रुपये आईडीबीआई बैंक और बंधन बैंक स्थित खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। काफी छानबीन के बाद भी रुपये वापस नहीं हो सके। इस मामले की शिकायत लेकर हेड कैशियर साइबर थाना पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें