फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ: कलाई पर सजेगा सुहाग का रंग, बाजारों में चूड़ियों की बहार, महिलाओं को लुभा रहीं डिजाइनर चूड़ियां

Mon, 26 Oct 2026 01:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिलाएं साड़ी और सूट के रंग से मेल खाते कस्टमाइज्ड सेट बनवा रही हैं। श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी रौनक है। महंगाई के बावजूद महिलाएं मनपसंद खरीदारी कर रही हैं। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हैं।
 
विज्ञापन
गोला वाली गली स्थित एक दुकान में खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ पर सुहागिनों की कलाई पर सुहाग का रंग सजाने के लिए बाजारों में चूड़ियों की बहार है। महिलाएं सोलह शृंगार की तैयारियों में जुटी हैं। चूड़ियों की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन


गोला वाली गली और बागला मार्ग पर कांच, लाख और जरदोजी वर्क वाली चूड़ियों की मांग है। महिलाएं अपनी पोशाक से मेल खाते कड़े और डिजाइनर सेट पसंद कर रही हैं। चूड़ी विक्रेता विजय ने बताया कि इस बार पारंपरिक सेट के बजाय कड़े और गोटा-पत्ती वाली चूड़ियां पसंद की जा रही हैं। फिरोजाबाद के कांच, जयपुर की लाख और हैदराबाद की जरदोजी व स्टोन वर्क वाली चूड़ियों की अच्छी मांग है।

मैचिंग सेट की मांग
बागला मार्ग के दुकानदार साहिल के अनुसार, महिलाएं साड़ी और सूट के रंग से मेल खाते कस्टमाइज्ड सेट बनवा रही हैं। खरीदारी करने पहुंचीं पारुल वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार चूड़ियों का नया कलेक्शन आकर्षक है। उन्होंने कांच की चूड़ियों के साथ जरदोजी और वेलवेट वर्क वाले कड़े भी खरीदे। श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी रौनक है। महंगाई के बावजूद महिलाएं मनपसंद खरीदारी कर रही हैं। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें