बैंडकर्मी देर रात अपने घर पहुंचा। इस बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर वह करीब दो बजे से घर से कहीं निकल गया। रात में ही दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गांव धौरपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
उत्तर-मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक बैंडकर्मी था और 26 अप्रैल की देर रात घर पहुंचा था। इस बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी 22 वर्षीय राजू उर्फ आमिर पुत्र शराफत अली बैंड बजाने का कार्य करता था। 26 अप्रैल की देर रात वह अपने घर पहुंचा। इस बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर राजू उर्फ आमिर रात करीब दो बजे से घर से कहीं निकल गया।
रात में ही दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गांव धौरपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।