फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बेकरी फैक्टरी का ताला तोड़ा, चोरी, सामान सहित तीन युवक पकड़े, एक साथी भागा

Mon, 04 Aug 2025 11:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

3 अगस्त की रात्रि करीब 10 बजे चोर फैक्टरी का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। वहां से चोरों ने दो मोटर चोरी कर लीं। लोगों ने तीन आरोपियों को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कस्बा के मोहल्ला नगला लाला स्थित एक बेकरी फैक्टरी का ताला तोड़कर 3 अगस्त की रात्रि में चोर उसमें से दो मोटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। लोगों ने तीन युवकों को इस सामान के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया, जबकि उनका एक साथी भाग गया। बेकरी स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


गांव हुसैनपुर निवासी रामप्रकाश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि कस्बा के मोहल्ला नगला लाला में उनकी बेकरी की फैक्टरी है। 3 अगस्त की रात्रि करीब 10 बजे चोर फैक्टरी का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। वहां से चोरों ने दो मोटर चोरी कर लीं। लोगों ने तीन आरोपियों को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सनी निवासी गांव नौरथा, सूरज व जुगनू निवासीगण मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी बताया, जबकि भागे हुए अपने साथी का नाम ललित निवासी गांव नौरथा बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में चोरी की मिक्सर मशीन और कटर मशीन की मोटर बरामद की है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें