फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सत्संग हादसा: आरोपी की जमानत पर सुनवाई 21 सितंबर को, हादसे में हुईं थीं 121 मौत

Fri, 20 Sep 2024 06:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

2 जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में 121 मौत हुईं थीं। मामले में एक आरोपी उपेंद्र सिंह की जमानत पर ही सुनवाई 21 सितंबर को है।
विज्ञापन
हाथरस सत्संग हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय में सत्संग हादसे के मामले में आरोपी उपेंद्र सिंह की जमानत पर सुनवाई 21 सितंबर को होगी। विगत तिथि पर केस डायरी न आने की वजह से इस मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता की बहस पूरी नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2 जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में 121 मौत हुईं थीं। मामले में एक आरोपी उपेंद्र सिंह की जमानत पर 18 सितंबर को सुनवाई हुई थी। आरोपी उपेंद्र सिंह के अधिवक्ता एपी सिंह ने सत्र न्यायालय में आरोपी का पक्ष रखा था। जिला शासकीय अधिवक्ता मुकेश कुमार चौधरी की बहस केस डायरी न आने की वजह से पूरी नहीं हुई। सत्र न्यायालय में इस मामले के आरोपी उपेंद्र सिंह की जमानत पर सुनवाई के लिए 21 सितंबर दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें