फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस से लता, सादाबाद से भाजुद्दीन प्रत्याशी

Fri, 03 Nov 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
सपा ने निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को जिले की दोनों नगर पालिकाओं एवं सातों नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने नगर पालिका हाथरस में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल की पत्नी लता अग्रवाल को मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन


वहीं नगर पंचायत सादाबाद से एक बार फिर मेहराजुद्दीन को बदलकर चौ. भाजुद्दीन को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। जिलाध्यक्ष ओमवती यादव ने बताया कि पार्टी हाईकमान द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार इन प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं। 

सपा जिलाध्यक्ष द्वारा की गई घोषणा के अनुसार नगर पालिका सिकंदराराऊ से अध्यक्ष पद के लिए सीमा देवी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। नगर पंचायत मुरसान के लिए रजनीश कुशवाहा, नगर पंचायत सहपऊ में मुलायम सिंह, नगर पंचायत हसायन में मधु धनगर, नगर पंचायत पुरदिलनगर से शायरा बेगम, नगर पंचायत मेंडू में नीतू, नगर पंचायत सासनी में रामनारायण को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व की तरफ से सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वह अधिकृत उम्मीदवारों को जिताने के लिए मनोयोग से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें