बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त दीवार और टंकी।
- फोटो : अमर उजाला
सासनी। कस्बा के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में गुरुवार की सुबह बिजली गिरने से एक मकान की छत में दरार पड़ गई। मकान के अंदर लगे बिजली के उपकरण भी फुंक गए। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
बिजली गिरने कस्बा के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी प्रदीप वार्ष्णेय पुत्र कालीचरण के मकान की छत और दीवारों में दरार पड़ गई। छत पर रखी पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
मकान में लगे इन्वर्टर, बिजली मीटर और सीसीटीवी कैमरे भी फुंक गए। प्रदीप वार्ष्णेय एवं सुनील वार्ष्णेय, रिंकू वार्ष्णेय, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार और आसपास के मकानों में लगे बिजली के उपकरण भी फुंक गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोग भयभीत नजर आए। ब्यूरो