हाथरस के जोगिया रोड स्थित बाबुलनाथ महादेव का मंदिर 300 वर्षों से भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहां का शिवलिंग जमीन में 30 फुट से ज्यादा गहराई तक है।
विज्ञापन
शहर के रमनपुर इलाके में बने इस शिवालय के बारे में क्षेत्रीय लोग बताते हैं कि मंदिर के निर्माण के समय नींव की खोदाई के बाद पता चला कि शिवलिंग जमीन में 30 फुट से ज्यादा गहराई तक है। 25 वर्षों से मंदिर में पूजा कर रहे देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि शिवभक्त महादेव को बाबुलनाथ सरकार कहते हैं।
सावन के हर सोमवार को यहां मेला लगता है। सालों से भक्तों पर बाबुलनाथ अपनी कृपा बरसा रहे हैं। कहते हैं कि बाबुलनाथ के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद कभी अधूरी नहीं रहती।