बाबा साहेब के चित्र को फिर से लगाते प्रधानाध्यापक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सिकंदराराऊ के एटा राजमार्ग स्थित गांव रतिभानपुर के संविलियन विद्यालय में शुक्रवार की दोपहर को उस समय कुछ छात्रों ने हंगामा कर दिया, जब प्रधानाध्यापक ने दीवार पर टंगा बाबा साहेब का चित्र उतारकर मेज की दराज में रख लिया। छात्रों ने आपत्ति की तो प्रधानाध्यापक ने चित्र निकालकर दोबारा दीवार पर लगा दिया। छात्रों ने प्रधानाचार्य पर गालियां देने का आरोप लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शुक्रवार की दोपहर को गांव के विद्यालय में जब कुछ छात्र प्रधानाध्यापक के कक्ष में गए तो उन्होंने देखा कि दीवार पर दो फोटो लगे हुए थे, लेकिन हमेशा लगने वाला बाबा साहेब का फोटो गायब था। इस पर छात्रों ने प्रधानाध्यापक से सवाल जवाब करने प्रारंभ कर दिए।
इस पर प्रधानाध्यापक बिफर गए और उन्होंने दराज से फोटो निकालकर दोबारा दीवार पर लगा दिया। खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में है। संपूर्ण रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए बीएसए को भेज दी गई है।