कॉलेज की सुविधाओं में विस्तार करते हुए खेल परिसर (क्रीड़ा स्थल) पर वातानुकूलित ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रबंध समिति द्वारा चार सदस्यीय विशेष समिति का गठन कर दिया गया है।
हाथरस शहर के पीसी बागला महाविद्यालय में स्ववित्त-पोषित योजना के तहत संचालित नौ प्रमुख विषयों को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ द्वारा स्थायी संबद्धता प्रदान करने के लिए पैनल की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि महाविद्यालय में सत्र 2026-27 से ''बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस'' (बी.लिब ) का पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इससे हाथरस और आसपास के क्षेत्रों के उन छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा जो लाइब्रेरी साइंस में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर पर बीबीए, बीएससी (कंप्यूटर साइंस), परास्नातक स्तर पर एमए (शिक्षाशास्त्र, सैन्य अध्ययन) और एमएससी (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं गणित) की विश्वविद्यालय से स्थायी संबद्धता का औपचारिक आदेश जल्द ही प्राप्त हो जाएगा।
कैंपस में बनेगा हाईटेक ऑडिटोरियम
कॉलेज की सुविधाओं में विस्तार करते हुए खेल परिसर (क्रीड़ा स्थल) पर वातानुकूलित ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रबंध समिति द्वारा चार सदस्यीय विशेष समिति का गठन कर दिया गया है, जो जल्द ही निर्माण कार्य को गति देकर इसे पूरा कराएगी।