फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.70 लाख लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने को ग्राम पंचायत बार रोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए माइक्रो प्लान के तहत ग्राम पंचायत बार रोस्टर जारी कर दिया है। इस रोस्टर के अनुसार ग्रामीणों को आशा व स्वास्थ्यकर्मी जागरूक कर गोल्डन कार्ड बनवाएं और ग्रामीणों को योजना के लाभों के बारे में जानकारी देंगे। यह गोल्डन कार्ड सीएससी केंद्रों के माध्यम से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले के करीब 3 लाख लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य के सापेक्ष जिले में गोल्डन कार्ड की प्रगति बेहद खराब थी। यहां जिले में मात्र 30 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। इस प्रगति को ठीक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से डीएम के निर्देशों पर माइक्रो प्लान बनाया गया। इस प्लान के तहत 220 कार्मिकों को लगाया गया। सीएससी केंद्र संचालक अपनी ग्राम पंचायतों में रोस्टर के अनुसार शिविर लगाएंगे और ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। इस कार्य में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कार्मिक में ग्रामीणों को जागरूक करने की पहल करेंगे। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि गोल्डन कार्ड बनाए जाने में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति में सुधार के लिए बनाए गए माइक्रो प्लान के अनुसार तेजी से कार्य किया जाए। प्रतिदिन लगने वाले शिविरों की रिपोर्ट उच्चाधिकारी अवलोकन करें, उस आधार पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें