फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल में साइबर सेल: हर माह दो बार सेमिनार, कंप्यूटर विशेषज्ञ बने नोडल अधिकारी

Sat, 09 Sep 2023 11:54 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ऑनलाइन तकनीक के समय में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए-दिन लोग इन अपराधों का शिकार होते हैं। इसके मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 25 अगस्त को स्कूलों में साइबर सेल बनाने के निर्देश जारी किए थे। इस क्रम में सीबीएसई स्कूलों में साइबर सेल का गठन किया गया है।
विज्ञापन
ट विवेकानंद स्कूल में साइबर अपराध से बचाव के लिए जानकारी लेते बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए सीबीएसई स्कूलों में साइबर सेल का गठन किया गया है। इस सेल में विशेषज्ञों को बुलाकर विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए महीने में दो बार प्रत्येक स्कूल में सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। सभी स्कूलों में कंप्यूटर विशेषज्ञ शिक्षक को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


ऑनलाइन तकनीक के समय में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए-दिन लोग इन अपराधों का शिकार होते हैं। इसके मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 25 अगस्त को स्कूलों में साइबर सेल बनाने के निर्देश जारी किए थे। इस क्रम में सीबीएसई स्कूलों में साइबर सेल का गठन किया गया है। सेल के माध्यम से बच्चों को साइबर सुरक्षा से जुड़े लेख और समाचार आदि सामग्री को पढ़ाकर जागरूक किया जाएगा।

साइबर सेल के सदस्यों को भी कार्यशाला के माध्यम से इससे बचाव और जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूलों में सेमिनार में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को बुलाकर बच्चों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है। कंप्यूटर लैब में साइबर अपराध से बचने के लिए साइबर सुरक्षा के बारे में भी ताजा जानकारी दी जा रही है। साइबर सेल में बच्चों और अभिभावक सहित स्कूल स्टाफ को नामित किया जा रहा है।

साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी मिलने से साइबर अपराध से बचाव में सहायता मिलेगी। यह एक बहुत अच्छी पहल है। -विशेष, छात्र

विज्ञापन

स्कूल में साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए गए। यह जानकारी बहुत ही उपयोगी रही। यह क्रम चलता रहना चाहिए। -अतुल, छात्र
आज के समय में साइबर अपराध से बचाव के तरीके जानना बहुत आवश्यक है। साइबर सेल द्वारा इस संबंध में जानकारी दी जा रही है। -यतिन दीप, छात्र
विज्ञापन

आजकल बच्चे इंटरनेट से जुड़े हुए हैं। इंटरनेट के माध्यम से शिक्षण कार्य भी कर रहे हैं, इसलिए इन बच्चों को साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी देने के लिए सभी सीबीएसई के स्कूलों में साइबर सेल का गठन किया गया है। सेमिनार भी आयोजित कराई जा रही है। बच्चे यू ट्यूब के माध्यम से क्लास तो ले रहे हैं, लेकिन उन्हें इस ज्ञान की पुष्टि क्लास रूम में संबंधित शिक्षक से भी करनी चाहिए।
-डॉ. जगदीश, सिटी कोआर्डिनेटर, सीबीएसई स्कूल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें