फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ढोल-नगाड़ों के साथ घर-घर जाकर एसआईआर के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा-78 क्षेत्र में शनिवार सुबह जिला प्रशासन ने एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनूठा अभियान चलाया। सुबह अधिकारियों ने ढोल-नगाड़े और लाउडस्पीकर के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म समय से जमा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सुबह 7:30 से 9:30 बजे अचानक गलियों में ढोल-नगाड़े की आवाज सुनकर लोग हैरान रह गए, जब उन्होंने दरवाजे खोले तो बाहर एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह अन्य अधिकारियों के साथ मतदान व एसआईआर के प्रति जागरूक लोगों को जागरूक कर रहे थे। वह लाउड स्पीकर पर कह रहे थे कि नागरिक अपना-अपना फॉर्म समय से जमा करा दें, अन्यथा मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज नहीं हो पाएंगे। अभियान के दौरान जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने प्रपत्र जमा नहीं किए थे, उन्होंने तत्काल फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंपे। लोगों ने अधिकारियों के इस अनोखे तरीके को काफी सराहना।

अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह, सैनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर तथा क्षेत्रीय बीएलओ उपस्थित रहे। जागरूकता अभियान साकेत कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी और आगरा रोड क्षेत्र में चलाया गया। प्रशान ने स्पष्ट किया कि एसआईआर की समय सीमा कम है, इसलिए मताता सूची में नाम जुड़ने के लिए फॉर्म शीघ्रता से जमा करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें