गांव कलवारी में राष्ट्रीय संवा योजना के कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राए।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
एनएसएस के शिविर में सरस्वती डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने जल संरक्षण की सीख कलवारी के लोगों को दी। गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।
एनएसएस शिविर के तीसरे दिन रविवार को गांव कलवारी में विद्यार्थियों ने लोगों को जल को दोहन करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। यहां पर जल है तो कल है, को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। मानवाधिकार एसोसिएशन व एनएसएस द्वारा संयुक्त रूप से जल संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें एसोसिएशन के चंद्रकांत जैन ने जल की बर्बादी पर प्रकाश डालते हुए जल का महत्व बताया। यहां पर जल संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से दी गई। यहां पर आरती कुमार, जयप्रकाश, विशाल और शैलजा मिश्रा ने जल की बर्बादी को रोकने के संबंध में विचार व्यक्त किए। जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों ने एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। अध्यक्षता डॉ. सोहनलाल द्वारा की गई। संचालन डॉ. देवप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर डॉ. स्वतेंद्र सिंह, राजकुमार प्रधान, रामवीर सिंह आदि मौजूद थे।